जालोर में रोमांचक फाइनल के साथ क्रिकेट-टूर्नामेंट का समापन:सुपर स्ट्राइकर्स ने जयनाथजी क्लब को 36 रन से हराया; विजेता टीम को दी ट्रॉफी

जालोर में जेसीसी क्लब की ओर से 10 दिन तक चले सिक्स ए साइड क्रिकेट टूर्नामेंट का बुधवार को रोमांचक फाइनल हुआ। बेस्ट ऑफ थ्री फाइनल मुकाबले में टीम सुपर स्ट्राइकर्स ने जयनाथजी क्रिकेट क्लब को 36 रनों से हराया। जेसीसी क्लब के संस्थापक सदस्य एल.आर. सुंदेशा ने बताया- जालोर शहर स्थित कॉलेज ग्राउंड पर 10 दिवसीय प्रतियोगिता के अन्तिम दिन बुधवार को आयोजित हुए सिक्स ए साइड क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में टीम सुपर स्ट्राइकर्स ने जयनाथजी क्रिकेट क्लब को 36 रनों से हरा कर जीत हासिल की। फाइनल मुकाबले में टीम सुपर स्ट्राइकर्स ने राहुल स्वामी की कप्तानी में पहले बल्लेबाजी करते हुए बैट्समैन आयुष बजाज की मात्र 8 गेंदों पर 31 रनों की पारी की बदौलत 6 ओवर में कुल 81 रन बनाएं, निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी जय नाथजी क्रिकेट क्लब केवल 45 रन ही बना सकी। टीम सुपर स्ट्राइकर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए तेज गेंदबाज जनक कुमार ने 2 विकेट एवं मीडियम पेसर राजू उत्सव ने 1 विकेट हासिल किया। मैच में निर्णायक की भूमिका यशवंत सैनी व वीरेंद्र सिंह भायल ने निभाई और स्कोर अशोक माली रहे। टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज जनक कुमार, बेस्ट बैट्समैन संजय दहिया, बेस्ट बॉलर अनिल सुंदेशा, बेस्ट विकेटकीपर जगमाल सिंह एवं बेस्ट फील्डर वीरेंद्र सिंह भायल रहे। इस अवसर पर भूपेंद्र मकवाना, संजय सिद्धावत, दिनेश जांगिड़, रमेश पारीक, मगन प्रजापत, देवराज माली, संजय मीणा, सुनिल कपूरिया, विक्रम राजपुरोहित, दिनेश कृपलानी, नितिन शर्मा, गजेंद्र सुंदेशा, नरपत, महावीर मीणा, भरत जोधवानी, भरत सुंदेशा, प्रकाश, शैलेश शर्मा, सी.आर.भाटी, संजय राव, कश्मीर सिंह, सुरेश, अरविन्द कुमार, मुकेश सांखला, नरपत सुंदेशा, गोविन्द, संजय गुर्जर, प्रशांत चौधरी, सौरव, विश्वजीत व नरेश सहित बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *