इंदौर निगमायुक्त की फोटो लगाकर ठगी की कोशिश:निगमायुक्त बोले-अधिकारियों को भेजे जा रहे संदेश, साइबर ठग सक्रिय

इंदौर नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल की तस्वीर का इस्तेमाल कर साइबर ठगों द्वारा ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। आयुक्त को जानकारी मिली कि उनकी सार्वजनिक फोटो को प्रोफाइल पिक्चर बनाकर फर्जी खातों से अधिकारियों, परिचितों और अन्य लोगों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। मामले की जानकारी मिलते ही आयुक्त ने निगम के सभी आधिकारिक ग्रुपों में संदेश जारी कर सभी को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि उनकी फोटो लगाकर किसी फर्जी खाते या अन्य नंबर से मैसेज भेजा जाए तो ऐसे लोगों को कोई जवाब न दिया जाए। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि उनका आधिकारिक नंबर केवल सीयूजी नंबर 7440448040 है। इसके अलावा किसी अन्य नंबर से आने वाले संदेशों पर भरोसा न करें। उन्होंने इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन को भी पत्र लिखकर सूचित किया है। साथ ही अधिकारियों और नागरिकों से अपील की है कि उनके आधिकारिक नंबर के अलावा किसी भी नंबर से आने वाले संदेशों को नजरअंदाज करें और सावधान रहें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *