मऊगंज के चर्चित हत्याकांड के आरोपी शिवम द्विवेदी उर्फ बाबा पंडित को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे पकड़ा और कोर्ट में पेश किया। इस मामले में एक अन्य मुख्य आरोपी दिनेश पटेल अब भी फरार है। यह मामला 30 दिसंबर 2025 का है, जब नेशनल हाईवे 135 पर ग्राम डगडौआ के पास एक शव मिला था। जांच में मृतक की पहचान सतना निवासी सुधीर दाहिया के रूप में हुई। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी कंचन दाहिया के आरोपी दिनेश पटेल के साथ अवैध संबंध थे, जिसके चलते उसने अपने प्रेमी और शिवम द्विवेदी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस कार्रवाई मऊगंज पुलिस इस मामले में मृतक की पत्नी कंचन दाहिया और उसे शरण देने वाली संजना सिंह को पहले ही जेल भेज चुकी है। मऊगंज थाना प्रभारी संदीप भारतीय ने बताया कि शिवम को पकड़ने के लिए एक विशेष टीम दिल्ली भेजी गई थी। पूछताछ में शिवम ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और यह भी खुलासा किया है कि वह अक्टूबर 2025 में इंदौर में हुई एक अन्य हत्या में भी शामिल था। फरार आरोपी की तलाश जारी एडिशनल एसपी विक्रम सिंह के मुताबिक मुख्य आरोपी दिनेश पटेल उर्फ गबरू अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। ये खबर भी पढ़ें- प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, शव फेंका:प्रेमिका को कॉल कर कहा- काम हो गया; शव के पास रोने का नाटक भी किया मऊगंज जिले में सड़क किनारे मिले शव की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस हत्या के मामले में मृतक की पत्नी कंचन दहिया और प्रेमी की दोस्त बहुती गांव निवासी संजना सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों महिला आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पत्नी कंचन ने अपने पति की हत्या प्रेमी से करवाई थी। हालांकि प्रेमी और हत्या में साथ देना वाला प्रेमी का दोस्त दोनों फरार है। पूरी खबर पढ़ें…


