4 दिन से लापता किशोरी का शव तालाब में मिला:परिवार ने गुमशुदगी का दर्ज कराया था मामला; पीएम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा

छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र में चार दिन से लापता 17 वर्षीय किशोरी अर्पणा साहू का शव बुधवार को गौरिहार के बड़े तालाब में तैरता हुआ मिला। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। गौरिहार निवासी जयप्रकाश साहू की पुत्री अर्पणा साहू 14 फरवरी (बीते शनिवार) की रात अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने तुरंत गौरिहार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। पोस्टमार्टम के भेजा शव बुधवार को स्थानीय लोगों ने तालाब में एक शव तैरता देखा, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। गौरिहार पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि किशोरी की मौत कैसे हुई। पुलिस सभी संभावित पहलुओं, जैसे दुर्घटना, आत्महत्या या किसी अन्य कारण की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *