ट्रेन मैनेजर राजपुरोहित अध्यक्ष, चौधरी सचिव व गुप्ता कोषाध्यक्ष बने:ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल का 61वां स्थापना दिवस, एआईजीसी की नई कार्यकारिणी गठित

जोधपुर मंडल में ऑल इंडिया गार्ड्स काउंसिल (एआईजीसी) का 61वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। संगठन की एकता और अनुशासन को मजबूती प्रदान करते हुए नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया, जिसमें गणपतसिंह राजपुरोहित को अध्यक्ष, रणजीत लाल चौधरी को सचिव और धीरज गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। समारोह में जोधपुर मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारियों ने ट्रेन मैनेजर्स की भूमिका को सुरक्षित रेल संचालन की आधारशिला बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदन और दीप प्रज्वलन के साथ वरिष्ठ ट्रेन मैनेजर पी डी रामावत की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें आर पी सिंह, बंशीलाल लखानी और रविकान्त मीणा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सुरक्षित रेल संचालन में ट्रेन मैनेजर्स की भूमिका अहम समारोह के मुख्य अतिथि एडीआरएम करनीराम ने संगठन के समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही प्रगति संभव है। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक लोकेश कुमार सिंह ने ट्रेन मैनेजर्स को संबोधित करते हुए सुरक्षित संचालन के लिए सतर्कता, समन्वय और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्य के दौरान आने वाली चुनौतियों और कार्यशैली में सुधार के गुर भी सिखाए। सहायक परिचालन प्रबंधक मोहनदान चारण और दलपत चौहान ने बेहतर संवाद और टीमवर्क को प्रत्येक चुनौती का समाधान बताया। सेवा सम्मान और विदाई समारोह समारोह के दौरान वर्ष 2025 में उत्कृष्ट रेल सेवा प्रदान करने के लिए सुधीर रावल, प्रेम चंद और मनोज कुमार सोलंकी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, स्वास्थ्य कारणों से सेवा से डिकैटेगराइज्ड हुए ट्रेन मैनेजर साथी को विदाई दी गई। संगठन की ओर से मुख्य अतिथियों को साफा, माला और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। पूर्व सचिव नंदकिशोर गुर्जर ने अपने 7 वर्षों के कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए नई टीम को शुभकामनाएं दीं। समारोह में उपस्थित प्रमुख सदस्य 24वीं द्विवार्षिक आमसभा के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम का मंच संचालन आसूराम चौधरी, नंदकिशोर गुर्जर और धीरज गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में महिला सहकर्मी मीता बेनीवाल सहित पुरबाराम चौधरी, नरेंद्रसिंह शेखावत, धनराज, मोहम्मद शरीफ, हरेंद्र सिंह, जेठा लाल, सीताराम मीणा, विजय स्वामी, रमेश कुमार, हरदेव जोशी, खेताराम भाटी, किशन मिश्रा, खेराज राम, दीपा राम, किशोर सोलंकी, गोविंद प्रसाद, मनीष सियाग, रमेश महला, ओम प्रकाश ज्याणी, सुनील पंवार, सर्वेश विश्वकर्मा, कैलाश चंद्र, जितेंद्र कुमार, नंदकिशोर जलवानिया, माधा राम मुंडेल, हुकमा राम, शेर सिंह चौहान, तुलसी राम, महेश कुमार, सोहन चौधरी, गोपाल सिंह, सुरेश, अनिल चौधरी और हिमांशु सांखला सहित सैकड़ों ट्रेन मैनेजर्स ने भाग लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *