मिलावटी घी, दही, मिठाई, लड्‌डू पर 10.19 लाख का जुर्माना:जांच रिपोर्ट को पेश किया था कोर्ट में, 24 फर्मो के खाद्य पदार्थ पाए अमानक

बाड़मेर हेल्थ विभाग की ओर बीते दिनों में जिले भर में सैंपल लिए गए। जांच के लिए लेबोरेट्री में भेजें गए। रिपोर्ट में अलग-अलग खाद्य पदार्थ मिलावटी पाए जाने पर विभाग ने रिपोर्ट को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने बुधवार को एक साथ 23 फर्मो पर 10.19 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है। दरअसल, चिकित्सा विभाग की ओर से जिले भर में अलग-अलग फर्मो से सोयाबिन, बादाम, गुलाब जाबुन, दाल, पनीर, कुल्फी, घी खाद्य पदार्थो के सैंपल लिए गए। इन सैपलों को जोधपुर लेबोरेट्री में जांच के लिए भेजा गया। रिपोर्ट में मिलावटी पाए जाने पर जांच रिपोर्ट को न्याय निर्णयन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष में पेश किया गया। इसके बाद बुधवार को कोर्ट की ओर से अलग-अलग फर्मो पर जुर्माना लगया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *