लुधियाना पुलिस ने अपहृत मासूम को किया बरामद:आरोपी पड़ोसी महिला गिरफ्तार, फतेहगढ़ साहिब में छुपी थी, मंगलवार को ले गई थी

लुधियाना जिले के राजपुरा से मंगलवार शाम अपहृत 7 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने फतेहगढ़ साहिब जिले के अमलोह से सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में बच्चे का अपहरण करने वाली पड़ोसी महिला ललिता को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला बच्चे को अपने साथ अमलोह ले गई थी और वहां छिपकर रह रही थी। बच्चे के लापता होने के बाद परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तलाश शुरू की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने अमलोह में दबिश दी और बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया।
आरोपी महिला गिरफ्तार पुलिस ने आरोपी महिला ललिता को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की मुस्तैदी के कारण उसकी योजना सफल नहीं हो सकी।बच्चे को राजपुरा ले जाकर उसके परिजनों को सौंपा जाएगा। वह पूरी तरह सुरक्षित है। पुलिस आरोपी महिला से अपहरण के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *