बार एसोसिएशन के नव-निर्वाचित कमेटी का किया सम्मान:अधिवक्ताओं के हित में निस्वार्थ भाव से कार्य करने और जरुरतमंद निर्धन परिवारों को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत होने के लिए अनुरोध किया

राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर ने जैन समाज की ओर से दी बार एसोसिएशन जयपुर की नव निर्वाचित कमेटी का स्वागत एवं सम्मान किया । इस मौके पर बड़ी संख्या में जैन बन्धु एवं अधिवक्ता शामिल हुए। राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन एवं प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि बार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर जैन समाज के गौरव एडवोकेट संदीप लुहाड़िया, महासचिव मनीष गगरानी माहेश्वरी , संयुक्त सचिव कृष्ण शर्मा, कोषाध्यक्ष योजन शर्मा, सांस्कृतिक सचिव अंकित कपूर एवं उनकी पूरी टीम का जैन समाज की ओर से राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के तत्वावधान में स्वागत व सम्मान किया गया। सैशन न्यायालय के परिसर में स्थित बार एसोसिएशन के कार्यालय में आयोजित एक समारोह में सभी पदाधिकारियों का माला, दुपट्टा, साफा पहनाकर एवं भगवान महावीर की फोटो भेट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजस्थान जैन युवा महासभा जयपुर के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन, प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा, जयपुर जिला अध्यक्ष, संजय पाण्डया जिला महामंत्री सुभाष बज, जिला संयुक्त मंत्री,आलोक छाबड़ा सहित एडवोकेट नवीन जैन, एडवोकेट कुणाल जैन, एडवोकेट प्रयाग जैन सहित बडी संख्या में जैन बन्धु और अधिवक्तागण शामिल हुए। प्रदीप जैन ने अपने स्वागत उद्बोधन में नव-निर्वाचित टीम को बधाई देते हुए कहा कि मानव मात्र अधिवक्ताओं के हित में निस्वार्थ भावना से कार्य करने और जरुरतमंद निर्धन परिवारों को न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत रहने का नव निर्वाचित टीम से आव्हान किया। मंच संचालन विनोद जैन कोटखावदा ने किया। आभार सुभाष बज ने व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *