मानसा में हरसिमरत कौर बादल का AAP सरकार पर तंज:भगवंत मान को बताया किसान विरोधी, प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की निंदा की

मानसा पहुंची सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने 9 महीने से गिरफ्तार किसानों की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने की कड़ी निंदा की। बादल ने कहा कि इस कार्रवाई से पंजाब सरकार का किसान विरोधी चेहरा सामने आ गया है। हरसिमरत कौर बादल ने लोकसभा क्षेत्र मानसा का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कीं। उन्होंने एक बार फिर 9 महीने से जेल में बंद किसानों की रिहाई की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस और लाठीचार्ज की निंदा की।
तीन कृषि कानूनों को करवाया रद्द उन्होंने शिरोमणि अकाली दल के रुख को दोहराते हुए कहा कि पार्टी ने तीन कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए भाजपा का साथ छोड़ा था और मंत्री पद से भी इस्तीफा दिया था। अकाली दल ने किसानों के साथ मिलकर मोदी सरकार को इन कानूनों को रद्द करने के लिए मजबूर किया था। पंजाब सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को विफल बताया शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस द्वारा एक स्कूल के निरीक्षण के दौरान 18 बच्चों को पंजाबी न आने के मामले पर भी हरसिमरत कौर बादल ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि सरकार ने शिक्षा क्रांति पर करोड़ों रुपये खर्च किए हैं, लेकिन सरकारी स्कूलों की स्थिति यह है कि बच्चों को पंजाबी तक नहीं आती। उन्होंने पंजाब सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को विफल बताया। सरकार पर साधा निशाना लहरागागा में एक युवक की घर में गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना पर बादल ने कहा कि पंजाब में हर दिन लोगों की गोली मारकर हत्या की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रित करने में पूरी तरह विफल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *