कांग्रेस नेता के जन्मदिवस पर 123 युवाओं ने किया रक्तदान:स्नेह मिलन समारोह भी हुआ; कांग्रेसी बोले- हमेशा जनता के साथ खड़े रहेंगे

कांग्रेस नेता महावीर सिंह राजपुरोहित सुकरलाई के जन्मदिन एवं रोहट (पाली) प्रधान सुनीता कंवर राजपुरोहित के चार वर्ष के कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य पर मंगलवार को स्नेह मिलन और रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शहर के नया बस स्टैंड के निकट स्थित काका गार्डन में आयोजित शिविर में 123 युवाओं ने ब्लड डोनेट किया। जिसमें महिलाएं भी शामिल रही। रोहट प्रधान सुनीता कंवर राजपुरोहित ने कहा- पंचायत समिति में पिछले चार वर्ष के कार्यकाल में विकास के नए आयाम स्थापित हुए। कोरोना व लम्पी में जनता के साथ खडे़ रहे, जम्बूरी का आयोजन, प्रशासन गांवों के संग अभियान, राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक हो सभी कार्यक्रम में पूर्ण भागीदारी निभाई। पूर्व पार्षद आमीन अली रंगरेज़ ने बताया- कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीज दर्द, सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, पाली शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जीवराज बोराणा, वरिष्ठ नेता जब्बरसिंह राजपुरोहित, मेवाराम ओड, बाली ब्लॉक अध्यक्ष यशपालसिंह राजपुरोहित, उप प्रधान कानाराम पटेल, पूर्व जिला परिषद सदस्य जोगाराम सोलंकी, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश सांखला, पूर्व नेता प्रतिपक्ष भंवर राव, हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन मोहम्मद हारून छीपा, पूर्व लोक अभियोजक एडवोकेट चन्द्रभानु राजपुरोहित,एडवोकेट साबिर खान, पंचायत समिति सदस्य लक्ष्मणराम पटेल, सोहनलाल गुणपाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *