रामगढ़ में बेटे और बहू ने बुजुर्ग मां घर में बंद कर अंदर से ताला लगा खुद कुंभ स्नान के लिए चले गए। अब इस मामले में अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण व कल्याण अधिनियम 2007 के अंतर्गत सीसीएल कर्मी अखिलेश कुमार (बुजुर्ग महिला के बेटे) को नोटिस दिया गया है। अखिलेश को 27 फरवरी को अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने को कहा गया है। इधर, बुजुर्ग महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, बहू सोनी कुमारी द्वारा कुंभ स्थान के दौरान ट्रेन में बैठे होने के क्रम में अपने मायके की एक महिला के साथ रील बनाकर गाने के साथ इंस्टाग्राम में डाला गया है। रील में गाना के बोल मेरे सजना और प्यार नहीं करना… है। इसके अलावा सोनी ने अपने फेसबुक अकाउंट में अपने पिता के कुंभ स्नान का फोटो भी शेयर किया है। पड़ोसी बोले- घटना शर्मनाक, आरोपी पर हो कार्रवाई
इस रील के सामने आने के बाद से अखिलेश के पड़ोसी भी आक्रोशित दिखे। लोगों ने कहा- कलयुगी पुत्र अखिलेश द्वारा अपनी मां संजू देवी को घर में छोड़ और मेन गेट में ताला लगा पत्नी और बच्चों के साथ कुंभ जाने की घटना से पूरा कोयलांचल शर्मसार हुआ है। महिलाओं ने कहा कि अखिलेश की पत्नी को अपने पड़ोसियों से भी व्यवहार सही नहीं था। वृद्ध महिला का अस्पताल में चल रहा इलाज
वहीं, गुरुवार को कुंभ से लौटने के बाद अखिलेश कुमार द्वारा वृद्ध मां संजू देवी को इलाज के लिए रांची ले जाया गया। इससे पहले सोमवार से ही घर में बंद संजू देवी को बुधवार को घर का ताला तोड़कर बाहर निकाला गया था। इसके बाद केंद्रीय अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वृद्ध महिला की पुत्री अपनी मां को केंद्रीय अस्पताल नई सराय में रहकर उपचार करवा रही थी। ——————————————– ये भी पढ़िए मां को घर में कैद कर बेटा गया महाकुंभ:चार दिनों बाद वृद्धा को पड़ोसियों ने घर से बाहर निकाला, अस्पताल में कराई गईं भर्ती झारखंड के रामगढ़ जिले में एक बेटा अपनी बीमार विधवा मां को घर में कैद कर खुद कुंभ स्नान के लिए चला गया। चार दिनों बाद बुधवार को मामला तब सामने आया, जब, घर के अंदर से महिला ने दरवाजा खटखटाया। पड़ोसियों ने गेट पर लगा ताला तोड़ा, फिर बुजुर्ग को बाहर निकाला गया। महिला भूख और कमजोरी से बेहाल थी। घटना रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिरका-अरगड्डा की है। महिला संजू देवी (68) का इकलौते बेटे अखिलेश प्रजापति सीसीएल कर्मी है। वो मां को घर में कैद कर खुद अपनी पत्नी सोनी और बच्चों के साथ कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज चले गए। पढ़िए पूरी खबर…


