जालंधर में शादी वाले घर पर पड़ोसियों ने किया हमला:लेडी संगीत में लगाए स्पीकर पर तिलमिलाए आरोपी, कुर्सियां और लोहे की रॉडें मारी

पंजाब के जालंधर में न्यू हरदयाल नगर में एक शादी वाले घर में पड़ोसियों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया। पड़ोसियों ने घर में जमकर तोड़फोड़ की और कुर्सियों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मामले की जांच थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने शुरू कर दी है। सारी वारदात मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना में एक युवक घायल हुआ है, जिसकी पहचान अमित कुमार रॉय के रूप में हुई है। जख्मी बोला- लेडी संगीत बजने पर शुरू की गई गाली गालोच न्यू हरदयाल नगर के रहने वाले अमित कुमार रॉय ने कहा- मोहल्ले में रहने वाले आशु के घर पर शादी से पहले का लेडी संगीत का प्रोग्राम था। इसे लेकर महिलाएं छोटे स्पीकर लगाकर अपना कार्यक्रम कर रहीं थी। जैसे ही महिलाओं ने अपना प्रोग्राम शुरू किया तो पहले तो पड़ोसियों ने गाली गालोच शुरू कर दिया। फिर पड़ोसी सुखविंदर सिंह सुक्खा और मोना ने स्पीकर बंद करवाने को लेकर हंगामा खड़ा कर दिया। जब महिलाओं ने कहा कि स्पीकर धीमी आवाज है, तो इतने में तिलमिलाए पड़ोसियों ने घर के बाहर आकर गालियां निकालनी शुरू कर दी। अमित बोला- महिला का पैर टूटा और एक का सिर फटा अमित ने कहा- कुछ ही देर बाद सुक्खा का भाई मोना ने साथ मिलकर मोहल्ले में हंगामा शुरू कर दिया और मारपीट करने लगा। उन्होंने कार्यक्रम में पड़ी कुर्सियां ​​उठाकर हमला कर दिया। इस दौरान एक महिला का पैर टूट गया और दूसरी का सिर फट गया। सुक्खा और मोना ने उसके सिर पर कुर्सियों से हमला किया और वह खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जांच कर रही पुलिस को पूरे मोहल्ले ने दोनों के खिलाफ बयान दिए हैं। एएसआई संजय कुमार ने कहा- जल्द जांच के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *