राजसमंद में शुक्रवार को भी मौसम पूरी तरह से साफ देखा गया। जिससे सुबह के समय धूप निकली। वही पिछले 2 दिनों से न्यूनतम तापमान स्थिर रहने के बाद आज फिर से न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री गिरावट आई है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री पहुंचने के बावजूद सर्दी से बड़ी राहत बनी हुई है। वही दोपहर के समय लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा व पंखे भी चलाए गए। रविवार से मंगलवार तक तापमान बढ़ने का क्रम चला। उसके बाद बुधवार को फिर से 3 डिग्री तापमान कम हुआ, जो गुरुवार तक स्थिर रहा। आज शुक्रवार को तापमान कम हुआ है। आज हवा की गति में बदलाव हुआ है शुक्रवार को हवा की गति 11 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है।


