पाली में एक 21 साल की 8 महीने की गर्भवती एक महिला को खेत में काम करते समय बिच्छू डंक मार दिया। इलाज के लिए हॉस्पिटल पहुंचे वहां कपड़ों में छिपे बिच्छू ने महिला को कई बार और काटा महिला दर्द से चिल्लाई तो परिजनों ने उसके कपड़ों को छटका जिसमें से बिच्छू निकला। जिसे तुरंत ही परिजनों ने मार दिया। घटना पाली जिले के मांडावास गांव के निकट खेत में गुरुवार दोपहर को हुई। खेत में झोपडी बनाकर रह रही 21 साल की ममता पत्नी सुरेश खेत में काम कर रही थी। इस दौरान उसके कपड़ों में बिच्छू घूस गया और पैर पर दो बार काट लिया। परिजन उसे इलाज के लिए उसे चेंडा ले गए जहा कपड़ों में छुपे बिच्छू ने उसे 6 बार और काट लिया। वह दर्द से चिल्लाई कि उसे और काटा। इसे में परिजनों ने उसके कपड़े झटके तो उसके अंदर से बिच्छू गया। जिसे तुरंत परजिनों मार दिया। ओर घायल गर्भवती को उपचार के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल उपचार के लिए लेकर पहुंचे। बिच्छू के काटने से उसकी बॉडी के सूजन आ गई। जिसका उपचार किया गया।


