तीन पारियों में होगी रीट:झुंझुनूं बगड़ व चिड़ावा में सेंटर बनाए, प्रशासन जुटा तैयारियों में

जिले में 27 और 28 फरवरी को अध्यापक पात्रता परीक्षा रीट होगी। परीक्षा के लिए झुंझुनूं, बगड़ व चिड़ावा में सेंटर बनाए गए हैं। रीट दो दिन में तीन पारियों में होगी। पूरे राजस्थान में 15 लाख 44 हजार 418 कैंडिडेट्स शामिल होंगे। पहले दिन 27 फरवरी को पहली पारी में चिड़ावा में तीन व झुंझुनूं में सौलह केन्द्र बनाए गए हैं। इस दिन कुल 6704 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। दूसरी पारी में 20779 का पंजीयन है। इसके लिए बगड़ में नौ, चिड़ावा में चौदह व झुंझुनूं में 51 सेंटर बनाए गए हैं। इसी प्रकार दूसरे दिन पहली पारी में 20768 का पंजीयन है। इसके लिए 64 सेंटर बनाए गए हैं। क्यूआर कोड से डमी कैंडिडेट पर लगाम लगेगी खास बात यह है कि इस बार रीट 2024 के एडमिट कार्ड में क्यूआर कोड होगा। इसे स्कैन करते ही कैंडिडेट्स के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। डमी अभ्यर्थी पर अंकुश लगाने के लिए पहली बार कैंडिडेट्स का फेस रिकग्निशन होगा। साथ ही, अंगूठे का निशान भी लिया जाएगा। इसके अलावा पूरे प्रोसेस की वीडियोग्राफी कराने और सीसीटीवी से नजर रखने की व्यवस्था भी की गई है। आवेदन पत्र में लगाई गई फोटो का सेंटर पर लाइव फोटो मिलान करने के लिए फेस रिकग्निशन होगा। आगामी कर्मचारी चयन बोर्ड की भर्ती के लिए कैंडिडेट्स के अंगूठे का निशान भी लिया जाएगा। इससे डमी कैंडिडेट्स पर अंकुश लगेगा। पेपर सेंटर पर पहुंचने, खोलने और परीक्षा कक्ष तक पहुंचाने की पूरी प्रोसेस की वीडियोग्राफी होगी। पेपर कोऑर्डिनेटर व लाइंग के पास वीडियोग्राफर होगा। सभी सेंटर पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *