कपूरथला में जिम मालिक पर धोखाधड़ी में FIR:युवक को 45 लाख में अमेरिका भेजना था; काम नहीं बना, 10 लाख रुपए हड़पे

पंजाब के कपूरथला में जिम मालिक पर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला पुलिस ने दर्ज किया है। व्यक्ति ने दोस्त के पोते को अमेरिका भेजने के लिए 45 लाख रुपए दए थे। काम नहीं बना तो जिम मालिक ने उनके 10 लाख रुपए नहीं लौटाए। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। कपूरथला के रहने वाले निर्मल सिंह ने पुलिस को बताया कि जालोखाना के पास जिम चलाने वाले राजेश शर्मा को उन्होंने अपने दोस्त लक्खा सिंह के पोते को अमेरिका भेजने के लिए 45 लाख रुपए दिए थे। निर्मल सिंह ने राजेश पर इसलिए भरोसा किया क्योंकि 7 साल पहले उन्होंने अपने बेटे को भी राजेश की मदद से विदेश भेजा था। काफी समय बीत जाने के बाद भी राजेश ने लक्खा सिंह के पोते को विदेश नहीं भेजा। बार-बार मांग करने पर उसने 35 लाख रुपए और दस्तावेज वापस कर दिए। लेकिन बाकी के 10 लाख रुपए अभी भी नहीं लौटाए हैं। वहीं आरोपी राजेश शर्मा ने सभी आरोपों को झूठा बताया है। थाना भुलत्थ में दर्ज शिकायत की पुष्टि जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर हरपाल सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *