व्यवसायी ने युवक के साथ की मारपीट, केस दर्ज हुआ

कांकेर| कांकेर कोतवाली अंतर्गत ग्राम सिंगारभाठ में अंडा व्यवसायी ने युवक के साथ उसके परिवार के साथ गाली गलौज किया। ग्राम सिंगारभाठ के विजय देवनाथ (41) ने गांव के संदीप देवनाथ के खिलाफ शिकायत किया है कि 19 फरवरी को उसके घर के सामने संदीप देवनाथ ने अंडा दुकान लगाया था और रात के दौरान उसके घर के सामने गाली गलौज कर रहा था। जब उसने घर से बाहर निकलकर गाली गलौज करने से मना किया, तो उसके साथ गाली गलौज कर मारपीट करने पर उतारू हो गया। फिर 20 फरवरी को सुबह के दौरान बाहर नल में पानी भर रही विजय देवनाथ की पत्नी के साथ झगड़ा किया। विजय देवनाथ की शिकायत पर पुलिस ने संदीप देवनाथ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *