कोटा के युवाओं ने बनाई शॉट फिल्म रूह:क्रिएटिव फ्रेंड्स प्रोडक्शन की टीम कोटा को फिल्म सिटी बनाए जाने की पहल

कोटा के कलाकारों ने 25 मिनट की शॉर्ट फ़िल्म रूह बनाई। इस मूवी की शूटिंग नैनीताल में हुई। 50 लोगो की टीम में छोटी बच्ची से लेकर बुजुर्ग कलाकार ने अपना रोल अदा किया। इस शार्ट मूवी को बनाने के लिए ढाई से तीन महीने का समय लगा। 16 फरवरी को रूह मूवी की लॉन्चिंग हो चुकी है। जो की सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दिखायी जा रही है। कोटा में पहले भी शूटिंग हो चुकी है जिनमे बद्रीनाथ की दुल्हनिया, माचिस, मर्दानी,कोटा फैक्ट्री और भी कई तरह की वेब सीरीज है। फिल्म के डायरेक्टर भुवनेश महावर ने बताया कि कोटा शहर के युवा अपने अलग-अलग फील्ड में अपना हुनर दिखा रहे हैं, वहीं कोटा को पर्यटन नगरी और फिल्म सिटी के रूप में विकसित करने के लिए भी कई शॉर्ट फिल्में अलग-अलग बैनर तले बनाई जा रही है। इस बार क्रिएटिव फ्रेंड्स प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्म रूह बनाई गई है जो यहां के कलाकारों को बढ़ाने का मौका प्रदान करेगी। फिल्म में कोटा के कई कलाकारों के साथ बाहर के भी कलाकारों ने अपनी अदाकारी, अभिनय प्रस्तुत किया है। आने वाले समय में कई और फिल्मों को करने की योजना बनाई गई है जिसमें प्राचीन कोटा की विरासत, पार्क, बावड़िया, महल, नदी, तालाब, चंबल, मुकुंदरा, चंबल रिवर फ्रंट, सिटी पार्क सहित कई जगह को दिखाए जाने की तैयारी की जा रही है। मूवी की प्रोड्यूसर सुप्रिया मेर ने बताया कि 25 मिनट की शॉर्ट मूवी में ट्रेजडी, सस्पेंस, थिरल, ड्रामा मूवी में देखने को मिलेंगे। मूवी में रिलेशन पर देखने को मिलेगी। इस फिल्म में हमारी पुरानी यादें जो हमारा पीछा नहीं छोड़ती, जो हमें सपनों में दिखाई देती है, जिसे हम भूलना भी चाहते हैं तो नहीं भूल पाते और इन यादों को समेटे हुए रूह फिल्म बनाई गई है जो बेहद ही पसंद आएगी। एयरपोर्ट बनते ही फिल्मों की शूटिंग तेजी से होगी भुवनेश महावर ने बताया कि दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस वे के पूरा होने एवं एयरपोर्ट का कार्य पूर्ण होने के बाद कोटा में तेजी से पर्यटन बढेगा, फिल्मों की शूटिंग होगी और लोगों को बडी संख्या में रोजगार मिलेगा। ये ही नहीं यहां के कलाकारों को मुम्बई जाने की आवश्यकता नहीं होगी उन्हें यही पर मंच उपलब्ध कराए जाने की योजना है। कोटा में पहले भी शूटिंग हो चुकी है जिनमे बद्रीनाथ की दुल्हनिया, माचिस, मर्दानी,कोटा फैक्ट्री, इटालियन फ़िल्म ‘सफ़ेद (बियांका)और भी कई तरह की वेब सीरीज की शूटिंग कोटा में हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *