टोंक जिले में एक दिन बाद ही शुक्रवार को फिर से मौसम बदल गया हैं । गुरुवार रात से ही ठंडी हवा चल रही है।
ठंडी हवा का असर शुक्रवार सुबह भी रहा है। हालांकि मौसम साफ है। सूर्य निकला हुआ है। इसके बावजूद सर्द हवा चलने से मौसम में गलन बनी हुई है। इस ठंडे मौसम के चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान भी कम-ज्यादा हो रहा है। अधिकतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस गिरने के आसार है। अधिकतम तापमान गुरुवार के मुकाबले आज शुक्रवार को एक डिग्री सेल्सियस गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है।
वहीं 24 घंटे मे ही न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिरकर 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। जबकि इससे पहले न्यूनतम तापमान 16 घंटे और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस था। ज्ञात रहे कि जिले में बुधवार सुबह से ही बादल छाये रहे। सर्द हवा चली हैं। इसके चलते तापमान भी एक ही दिन में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया था। लेकिन आज एक दिन बाद ही शुक्रवार को मौसम बदल गया और ठंडी हवा चली। इससे मौसम में गलन बनी हुई है। बाइक समेत दुपहिया वाहन चालकों को परेशान का सामना करना पड़ रहा है।


