12 दिन में 2 सगे भाइयों की मौत:पिता बोले- बेटा काम से गया था, नाले में गिरा

अलवर शहर में शिवाजी पार्क थाना इलाके में नाले में गिरने से युवक की मौत हो गई। घटना वाले दिन युवक के बड़े भाई का 12वां था। जानकारी अनुसार- जोगेंद्र उर्फ गौरू राजपूत (24) का हसन खां मेवात नगर पुलिया के पास भगवानपुरा नाले में गुरुवार को शव मिला था। वह कच्ची बस्ती बिराई माता मंदिर के पास बुध विहार का रहने वाला था। मृतक के पिता सूरज राजपूत ने मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा जोगेंद्र किसी काम से हसन खां मेवात नगर की तरफ गया था। तब नाले में गिरने से मौत हो गई। वह मजदूरी करता था। परिवार के लोगों ने बताया कि मृतक के बड़े भाई की भी बीमारी के चलते करीब 12 दिन पहले ही मौत हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *