कपूरथला में सहायक कमिश्नर को बनाया नोडल अफसर:अवैध ट्रैवल एजेंटों पर प्रशासन का कड़ा एक्शन, हेल्पलाइन नंबर जारी

पंजाब के कपूरथला जिला प्रशासन ने अवैध ट्रैवल एजेंटों से होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर 01822-233777 जारी किया है। डीसी अमित कुमार पांचाल ने व्यवस्था की जानकारी दी। कपूरथला में 384 ट्रैवल एजेंट पंजीकृत सहायक कमिश्नर (जनरल) को मामले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। लोग अपनी शिकायतें मुख्यमंत्री सहायता केंद्र, जिला प्रशासनिक कॉम्प्लेक्स कपूरथला में भी दर्ज करा सकते हैं। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट के तहत कपूरथला जिले में 384 ट्रैवल एजेंट पंजीकृत हैं। जनता पहले रजिस्ट्रेशन करें चैक नागरिक Kapurthala.gov.in वेबसाइट पर जाकर किसी भी ट्रैवल एजेंट का रजिस्ट्रेशन चैक कर सकते हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे केवल पंजीकृत और अधिकृत ट्रैवल एजेंटों की सेवाएं लें। किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर तुरंत हेल्पलाइन पर संपर्क करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *