जालंधर में ओवरलोड-ट्रक बिजली की तारों में फंसा, CCTV:खंबा-तारें टूटने से हुआ ब्लास्ट; 10 मीटर पर खड़े थे 6 बच्चे, सभी सुरक्षित

पंजाब के जालंधर में पॉश एरिया कालिया कॉलोनी में एक ओवरडोल ट्रक मोहल्ले से निकलते वक्त बिजली की हाई वोल्टेज तारों की चपेट में आ गया। जिससे बिजली का खंबा गिर गया। जब ये हादसा हुआ, तब गली से करीब 6 बच्चे और ट्रक के पीछे एक एक्टिवा पर सवार होकर व्यक्ति और महिला आ रही थी। गनीमत रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मगर जब ओवरडोल ट्रक बिजली के पोल सहित तारों को लेकर अपने साथ आगे निकल गया तो मोहल्ले में जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर इकट्ठा हो गए। हालांकि हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से ट्रक सहित फरार हो गा था। सारी घटना गली में लगे सीसीटीवी में हुई कैद मिली जानकारी के अनुसार ये सारा घटनाक्रम कॉलोनी में बने एक घर के सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी। जिसमें गली से छोटी उम्र के बच्चे गुजरते नजर आ रहे हैं। बच्चे बिजली के पोल से सिर्फ 10 कदम की दूरी पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आए ट्रक ने बिजली की तारों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद बच्चे इधर उधर भागने लगे और मोहल्ले में चीखपुखार मच गई। साथ ही पीछे से आ रहा एक्टिवा सवार महिला के साथ था, जिसने किसी तरह ब्रेक लगाकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद वह पीछे ही मुड़ गया। इसे लेकर जांच के लिए पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पॉवरकॉम नुकसान का आंकलन लगा रही है। जिसके बाद उक्त नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *