सुपौल फैमिली कोर्ट पहुंचे उदित नारायण, कहा-समझौता नहीं करूंगा:पहली पत्नी रंजना झा ने किया है केस; दिसंबर में कोर्ट ने लगाया था ₹10 का जुर्माना

बॉलीवुड के फेमस प्लेबैक सिंगर उदित नारायण झा आज यानी शुक्रवार को सुपौल के फैमिली कोर्ट में पेश हुए। दरअसल उनकी पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने उनके खिलाफ 2022 में केस किया है। उन्होंने दांपत्य जीवन फिर से बहाल करने के लिए मुकदमा दर्ज कराया था। पहली पत्नी का आरोप है कि ‘उन्हें बिना तलाक दिए उदित नारायण ने दूसरी शादी की। शादी के बाद भी उन्हें पत्नी का दर्जा नहीं मिला और उन्हें उनके अधिकारों से वंचित रखा गया।’ इसी मामले में आज उदित नारायण कोर्ट पहुंचे। कोर्ट में पेशी के दौरान उदित नारायण ने समझौता करने से मना कर दिया। उन्होंने आगे केस लड़ने की बात कही है। इससे पहले फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश राहुल उपाध्याय ने उदित नारायण को 28 जनवरी 2025 तक जवाब दाखिल करने का अंतिम समय दिया था। वहीं 16 दिसंबर 2024 को हुई सुनवाई में पेश नहीं होने पर कोर्ट ने उनपर 10 रुपए का जुर्माना लगाया था। कोर्ट में पेशी के दौरान उदित नारायण मीडिया से दूरी बनाते दिखे। उन्होंने कार के शीशे पर भी हाथ रख दिया, ताकी उनकी तस्वीर न ले सके। ‘उदित जी के पास पैसा है, अप्रोच है’ पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने कहा कि, नेपाल में उनके पिता की प्रॉपर्टी बेचकर उसका पैसा उदित नारायण ने 2-3 साल पहले ही रख लिया। उन्होंने कहा था कि अकाउंट में भेज देंगे, लेकिन आज तक नहीं भेजा। अब वो कॉम्प्रोमाइज करने को भी तैयार नहीं है। उनके पास तो पैसा है, अप्रोच है। मुंबई जाने पर उनके पीछे लगाए जाते गुंडे 2 महीने पहले रंजना नारायण झा ने कहा था कि ‘वह उदित नारायण के साथ रहना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि उम्र और स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए वह अब अपने पति के साथ जीवन बिताना चाहती हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब वह मुंबई में उनसे मिलने जाती हैं, तो उनके पीछे गुंडे लगा दिए जाते हैं।’ 1984 में रंजना नारायण झा से हुई थी पहली शादी उदित की दो शादियां हुई हैं। उन्होंने पहले शादी 1984 में रंजना झा और दूसरी दीपा गहतराज से की थी। उदित का नाम उस वक्त विवादों में फंस गया था जब रंजना झा ने उन पर धोखाधड़ी और बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने का आरोप लगाया था। शुरुआत में उदित शादी की बात के लिए राजी नहीं हुए। तब रंजना ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और फिर फोटोज और डाक्यूमेंट्स दिखाने के बाद उदित शादी की बात पर राजी हुए। बता दें, उन्होंने दूसरी शादी दीपा नारायण (गहतराज) से की है, जो खुद एक सिंगर हैं। दीपा से उन्हें एक बेटा आदित्य नारायण है, जो सिंगर और एक्टर हैं। ———————- उदित नारायण से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… उदित नारायण का एक और किसिंग वीडियो वायरल:परफॉर्मेंस के दौरान घुटनों पर बैठकर किया महिला को किस, पिछली कंट्रोवर्सी पर कहा था- ये फैंस की दीवानगी कुछ समय पहले ही एक महिला फैन के होंठों में किस करने से विवादों में घिर चुके उदित नारायण का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उदित मंच पर सेल्फी लेने आई महिला फैन को किस कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद फिर एक बार सिंगर की जमकर आलोचना की जा रही है। पूरी खबर पढ़ें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *