सायला थाना क्षेत्र के सायला-बागोड़ा हाईवे पर बाइक व ट्रैक्टर की टक्कर हो गई जिसमें बाइक चालक हीराराम प्रजापत की मौत हो गई। थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सायला से बागोड़ा हाईवे पर देर शाम करीब 8 बजे बागोड़ा निवासी हीराराम (48) पुत्र भावाराम प्रजापत अपनी बाइक पर सियावट की और से सायला आ रहा था। बोरवाड़ा फाटा के पास पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहा अनियंत्रित ट्रेक्टर- ट्रोली ने बाइक चालक को कुचल दिया। जिसके बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। लोगों ने घायल हीराराम को एम्बुलेंस की सहायता से सायला अस्पताल के लिए रवाना किया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को मौके से हटाते हुए ट्रैक्टर टोली व क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लिया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए चालक की तलाश शुरू की। शव का पोस्टमॉर्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया।


