भाजपा के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संयोजक सौरभ सिंह ने कहा है कि भाजपा का स्ट्राइक रेट 80 प्रतिशत का है। पंचायत के चुनावों में सभी जगहों पर भाजपा को बहुमत मिला है। हर जिले में हमारे कार्यकर्ता, या भाजपा समर्थित कैंडिडेट ही जीते हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस इसे झूठ बता रही है। शुक्रवार को एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय में मीडिया के सामने सौरभ सिंह रिपोर्टकार्ड लेकर आए। उनहोंने कहा 433 जिला पंचायत में 33 जिलों में वोटिंग हुई। पहले चरण में 120 और दूसरे चरण की वोटिंग के बाद 97 सीट में भाजपा के लोग चुनाव जीत गए हैं। हमें 11 जिले में बहुमत मिला है, 14 जिले में बहूमत में आ रहे हैं, क्योंकि नतीजों का डेटा अभी आ ही रहा है। जनपद पंचायत में पहले चरण में हम 46, दूसरे चरण में 26 में हमारा बहुमत है, आंकड़ा 35 तक जाएगा। 11 हजार 600 ग्राम पंचायत हैं 80 परसेंट सरपंच जो बने हैं, भाजपा के लोग हैं। 1 लाख 60 पंच बनेंगे उसमें भी लगभग दो तिहाई के ऊपर भाजपा के लोग जीते हैं।


