गरियाबंद जिला पंचायत चुनाव का दूसरा चरण:6 में से 4 सीट भाजपा के खाते में; 7 हजार से ज्यादा मतों से जीते लेखराज ध्रुवा

गरियाबंद जिला पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में भाजपा ने बढ़त ली है। अब तक हुए 6 सीटों में से 4 पर भाजपा की जीत हुई है। यहां जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 4 और 5 के लिए बीती रात चुनाव संपन्न हुए। जिसके बाद रात ढाई बजे तक परिणाम आए। क्षेत्र क्रमांक 4 से भाजपा के लेखराज ध्रुवा ने 7 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज किया, भाजपा से बागी संतराम से ही मुकाबला था। कांग्रेस इस सीट पर तीसरे स्थान पर रही जबकि क्षेत्र क्रमांक 5 में कांटे के मुकाबला के बीच भाजपा के शिवांगी चतुर्वेदी ने 500 मतों से जीत दर्ज किया है। कांग्रेस के रजनी चौरे ने अंतिम चरण के मतगणना तक शिवांगी को टक्कर देती रही। अंतिम दो बूथों के परिणाम में रात 2 बजे ही यह तय हो पाया कि जीत किसकी हो रही है। इससे पहले तक आ रहे परिणाम में सस्पेंस बरकरार था। भाजपा को कूल 7 सीटों का अनुमान अब तक संपन्न हुए चुनाव में भाजपा को क्षेत्र क्रमांक 4, 5, 6 और 9 में सफलता मिली है। रिपोर्टर्स के मुताबिक क्रमांक 2, 3 और 10 से भाजपा के पक्ष में परिणाम आ सकते है। जबकि 11 में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी का भाजपा के बागी से ही कांटे का मुकाबला है। क्षेत्र क्रमांक 7 में कांग्रेस और 8 में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज किया है। जिला पंचायत का लक्की नंबर 9 जिला अध्यक्ष के लिए एससी मुक्त आरक्षण है। अब तक 6 सीटों के परिणाम एस सी वर्ग से क्षेत्र 9 से भाजपा के गौरी शंकर कश्यप जीत कर आए हुए हैं। क्रमांक 1 को छोड़ कर अन्य 4 सीटों में भी एस सी का कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में जिला अध्यक्ष के लिए युवा चेहरा गौरी शकंर (30) भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रत्याशी हो सकते हैं। आपको बता दे कि पिछले जिला अध्यक्ष स्मृति ठाकुर भी इसी क्षेत्र क्रमांक 9 से थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *