ऊना में घर से 8 लाख के जेवर-कैश चोरी:परिवार गया था मुंडन समारोह में, ताला टूटा मिला; दीवार फांदकर घुसा चोर

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में चोरों ने एक रिटायर्ड अधिकारी के घर से 8 लाख का सामान और गहने चोरी कर लिए। घटना नगर पंचायत अंब की पंचवटी कॉलोनी के भगवान सिंह चंबयाल के घर की है जानकारी अनुसार भगवान सिंह अपनी पत्नी, बेटे और बहू के साथ जोगिंदर नगर में अपनी बेटी के बेटे के मुंडन समारोह में गए थे। वीरवार रात 7:30 बजे जब वह घर लौटे तो मेन डोर का ताला टूटा मिला। घर के अंदर का नजारा देखकर वह हैरान रह गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर 81,000 रुपए नकद, सोने की चार अंगूठियां, दो कड़े, दो सिंगियां और दो जोड़ी टॉप्स चुरा लिए। इसके अलावा चांदी की एक चैन, दो अंगूठियां, 6 गिलास, 25 सिक्के, चार जोड़ी पायल, दो कटोरियां, एक चम्मच और दो घड़ियां भी ले गए। पड़ोसी के घर के सीसीटीवी कैमरे में तीन चोर घर में घुसते हुए नजर आए। भगवान सिंह 2016 में बिजली विभाग से हेड ड्राफ्ट्समैन के पद से रिटायर हुए थे। वह मूल रूप से पोलियां पुरोहितां गांव के रहने वाले हैं और पिछले 9 साल से अंब में रह रहे हैं। डीएसपी वसुधा सूद ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल का दौरा करने के बाद चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *