शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र में जिला कलेक्ट्री के बाहर जेके फैक्ट्री के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सीटू के बैनर तले धरना प्रदर्शन किया। उद्योग नगर इलाके में बंद हुई जेके फैक्ट्री के कर्मचारी बकाया चल रहे भुगतान राशि और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना नहीं करने को लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मजदूर यूनियन के जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र सिंह खींची ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के द्वारा फैसला आने के बाद भी अभी तक लगभग ढाई सौ करोड रुपए का भुगतान चार हजार से अधिक कर्मचारियों को नहीं किया जा रहा है जिसको लेकर हमने धरना प्रदर्शन किया है और हमारा यह प्रदर्शन जब तब जारी रहेगा जब तक की अरफात पेट्रोकेमिकल कम्पनी के द्वारा सभी को बकाया भुगतान नहीं हो जाता। हमारी मांग है कि उद्योग चलाया जाए रोजगार दिया जाए। सुप्रीम कोर्ट के फैसले में कहा गया था कि यह जमीन सरकार की है यहां पर किसी भी उद्योगपति को जमीन दी जाए और उद्योग चलाया जाए ताकि बकाया चल रहे भुगतान राशि कर्मचारियों को मिल सके। अगर यह हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम इस प्रदर्शन को उग्र रूप देंगे ऐसे में अगर हमारी जान भी चली जाए तो भी हम पीछे नहीं हटेंगे।


