जयपुर के मुरलीपुरा स्थित संस्कृति चिल्ड्रन्स एकेडमी में यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए शुक्रवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ट्रैफिक पुलिस अधिकारी श्री प्रेम सिंह और सुनील जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। स्कूल के सचिव आयुष कुमार शर्मा और हेड अशोक कुमार शर्मा ने अतिथियों का स्कार्फ पहनाकर और स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी प्रेम सिंह ने छात्रों को ट्रैफिक सिग्नल, सड़क सुरक्षा नियम और हेलमेट व सीट बेल्ट के जरूरी उपयोग की जानकारी दी। स्कूल हेड अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा की जिम्मेदारी हर नागरिक की है। उन्होंने बताया कि बचपन से ही बच्चों को ट्रैफिक नियमों की शिक्षा देना जरूरी है। विद्यालय सचिव आयुष कुमार शर्मा ने कहा कि यातायात नियमों की जानकारी से दुर्घटनाएं कम होंगी और समाज में अनुशासन बढ़ेगा। कार्यक्रम में यातायात नियमों पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। इसमें ट्रैफिक लाइट्स और रोड साइन बोड्र्स से जुड़े सवाल पूछे गए। सही जवाब देने वाले छात्रों को मेडल और गिफ्ट दिए गए। स्कूल प्रबंधन ने ट्रैफिक पुलिस और मीडिया का आभार जताया। साथ ही भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम करने का वादा किया।


