धनबाद में स्कूटी सवार से 2 लाख की चेन लूटी:सीसीटीवी फुटेज की जांच में जुटी पुलिस, एक सप्ताह में दूसरी वारदात

धनबाद के सदर थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शुक्रवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित गोल्फ ग्राउंड के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने एक स्कूटी सवार से चेन छीन ली। पीड़ित कमलेश सिंह स्कूटी से घर जा रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने पीछे से आकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। चेन की कीमत करीब 2 लाख रुपए है। कमलेश ने बदमाशों का पीछा किया, लेकिन वे फरार हो गए। एक सप्ताह में चेन स्नैचिंग की दूसरी घटना घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर बदमाशों की तलाश कर रही है। यह एक सप्ताह में चेन स्नैचिंग की दूसरी घटना है। चोरी, लूट और छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ रही इससे पहले सरायढेला थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ ऐसी ही घटना हुई थी। महिला अपने बच्चे को स्कूल छोड़कर लौट रही थी, तभी बदमाशों ने उनकी चेन छीन ली थी। धनबाद शहर में चोरी, लूट और छिनतई की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जिला प्रशासन इन घटनाओं पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *