फाजिल्का में मनरेगा हाजिरी को लेकर विवाद:दो महिलाओं से मारपीट, सरपंच की भाभी समेत दोनों अस्पताल में भर्ती

पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव सिवाना में मनरेगा की हाजिरी के दौरान विवाद हो गया। घटना में सरपंच की भाभी समेत दो महिलाएं घायल हो गईं। दोनों को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सरपंच महेंद्र कुमार के अनुसार गांव में मनरेगा का काम चल रहा था। मेट द्वारा हाजिरी लगाई जा रही थी। बहस के बाद मारपीट तक पहुंचा मामला इसी दौरान कुछ लोगों ने हाजिरी को लेकर विवाद शुरू कर दिया। बहस के बाद मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसमें सरपंच की भाभी सहित दो महिलाएं घायल हुईं। मेट अजय कुमार का कहना है कि कुछ लोग हाजिरी में दखल दे रहे थे। जब वह हाजिरी लगा रहे थे, तब इन लोगों ने बाधा डाली। इसी को लेकर विवाद हुआ और मौके पर मौजूद महिलाओं से मारपीट की गई। शिकायत के आधार पर जांच शुरू घटना की सूचना मिलते ही गांव की महिलाएं और अन्य लोग सरकारी अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। थाना खुईखेड़ा के एसएचओ गुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस कर्मचारी हेमंत कुमार को मौके पर भेजा गया है। एमएलआर रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *