झालावाड़ में तेज बारिश, सड़कों पर बहा पानी:खेतों में कटी हुई फसलों में नुकसान से किसानों की चिंता बढ़ी, तापमान में गिरावट

झालावाड़ में शुक्रवार शाम करीब 6:15 बजे अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग 10 मिनट तक चली इस बारिश से सड़कों पर पानी बहने लगा और जनजीवन प्रभावित हुआ। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे, जिससे बारिश की आशंका बनी हुई थी। पश्चिमी विक्षोभ के कारण झालावाड़ के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इन दिनों खेतों में सरसों की फसल कटी हुई है। किसान जयेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश से खेतों में कटी हुई फसलों को नुकसान हुआ है। विशेषकर चना, धनिया और सरसों जैसी फसलें प्रभावित हुई हैं, जबकि गेहूं को कम नुकसान की आशंका है। तेज बारिश के कारण शहर की सड़कों पर पानी जमा हो गया और कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश का असर देखा गया। असनावर जैसे ग्रामीण इलाकों में 20 मिनट से अधिक समय तक बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई, जबकि कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी जारी रही। अचानक हुई इस बारिश से राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *