अपनी शादी कार्ड बांट लौट रहे कर्मचारी की मौत:बीना में ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर; 6 दिन बाद होनी थी शादी

खुरई में नगर परिषद कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना मालथौन थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-44 पर चेकना पुल के पास बुधवार रात 11 बजे हुई। मृतक की पहचान अनुभव गुप्ता (30) के रुप में हुई। अनुभव की शादी 25 फरवरी को होनी थी, और वह अपनी शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहा था। जानकारी के अनुसार, नया बाजार मालथौन निवासी अनुभव गुप्ता बरोदिया कलां नगर परिषद में कार्यरत थे। बुधवार रात वह अपने कार्यालय का काम निपटाने और शादी के कार्ड बांटने के बाद अपनी बाइक (MP 15 NG 0187) से मालथौन स्थित अपने घर लौट रहे थे। ट्रक की टक्कर से मौके पर ही मौत मालथौन से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले, सागर की ओर से आ रहे एक अज्ञात ट्रक ने चेकना पुल के पास उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के कारण अनुभव गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मालथौन पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में रखवा दिया है, जिसका पोस्टमार्टम गुरुवार को किया जाएगा। अनुभव की शादी की तैयारियां अंतिम चरण में थीं।शादी से सिर्फ छह दिन पहले मौत से परिवार में गहरा शोक छा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *