महाकाल विवाह के बाद उज्जैन में रिसेप्शन शुरू:हरसिद्धि घाट पर 56 भोग, साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के बाद उज्जैन में रिसेप्शन का दौर शुरू हो गया है। बुधवार शाम महाकाल शयन आरती युवा परिवार ने हरसिद्धि मंदिर के पीछे नर्सिंग घाट पर भंडारे का आयोजन किया। इस अवसर पर भगवान को 56 प्रकार का भोग अर्पित किया गया, जिसे बड़ी संख्या में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। यह आयोजन प्रतीकात्मक रूप से बाबा के रिसेप्शन के रूप में प्रस्तुत किया गया। रिसेप्शन स्थल पर विशाल आदियोगी और बालाजी की मूर्तियां तथा आकर्षक सेटअप लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। महाशिवरात्रि पर्व के बाद उज्जैन में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह से जुड़ी परंपराएं श्रद्धा और उल्लास के साथ निभाई जा रही हैं। इसी क्रम में यह भव्य भंडारा आयोजित किया गया। इस बीच, बाबा की शादी की पत्रिकाएं भी बांटी जा रही हैं। श्री महाकाल शयन आरती युवा शक्ति परिवार द्वारा 1 मार्च को भंडारे के रूप में एक और भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का ही नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और सेवा भाव का भी प्रतीक है, जिसमें हर वर्ग के लोग एक साथ प्रसाद ग्रहण करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *