बड़वानी में फंदे पर लटका मिला बीए का छात्र:घटना के वक्त शादी में गए थे परिजन; पढ़ाई के साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग करता था

बड़वानी जिला मुख्यालय के सावरिया रेसिडेंसी क्षेत्र में बुधवार रात एक 22 वर्षीय युवक भूपेंद्र बंडोले का शव घर में फंदे से लटका मिला। युवक की मौत की खबर फैलते ही कॉलोनी के लोग पहुंचे। घटना के समय परिजन शादी में गए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शादी में गया था परिवार जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र बंडोले पीजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। उसके पिता बालकुआ के एक शासकीय स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। बुधवार को जब यह घटना के दौरान भूपेंद्र के माता-पिता एक शादी समारोह में शामिल होने बाहर गए थे। एक बहन एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही घर पर युवक अकेला था। भूपेंद्र अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी दो बहनें हैं, जिनमें से एक एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। हंसमुख स्वभाव और ट्रेडिंग में थी रुचि स्थानीय लोगों ने बताया कि भूपेंद्र बेहद हंसमुख और मिलनसार स्वभाव का था। वह पढ़ाई के साथ-साथ ऑनलाइन ट्रेडिंग का काम भी करता था। वह अपने काम को लेकर काफी उत्साहित था और हाल ही में उसने अपने काम के लिए एक नया कंप्यूटर भी खरीदा था। ऐ पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार सूचना मिलने पर बड़वानी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट मिलने की जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के पीछे के कारणों का वास्तविक खुलासा विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *