धालभूमगढ़ के साल जंगल में लगी आग, दमकल ने किया नियंत्रित

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ एनएच 18 किनारे साल जंगल में आग लगने के कारण चारों ओर फैल गया। आग सड़क के किनारे बनी झोपड़ीनुमा दुकानों तक पहुंच गई। आग लगते देख सेवा ही धर्म ग्रुप के सदस्य, वन विभाग की टीम, प्रशासन व आम लोगों के सहयोग से आग पर नियंत्रण करने का प्रयास किया गया। वहीं, आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। बाद में फायर ब्रिगेड के वाहन ने भी मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण किया। समय रहते आग बुझाने का प्रयास लोगों द्वारा किया गया, जिसके कारण आग पर नियंत्रण हो सका। गर्मी का मौसम आने के साथ जंगलों में अक्सर बदमाशों द्वारा आग लगाने का सिलसिला जारी है। प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर जंगल में आग लगने की घटना घट रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *