धालभूमगढ़| झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका, अध्यक्ष संघ के आह्वान पर प्रखंड क्षेत्र के सभी स्कूलों के रसोइयां, संयोजिकाओं ने अपनी मांगो को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली गयी। प्रखंड कार्यालय परिसर में धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र के रसोईया, संयोजिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए अपने मांगों को पुरा करने को लेकर रणनीति भी तैयार की। इस मौके पर बनवासी सोरेन, बिमला हेम्ब्रम, रतनी पाल, सोना हेम्ब्रम, काजल मांडी, मेनका मोदिना, दीपाली, पुष्पा कर्मकार आदि उपस्थित थे। ये मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गई। 90 प्रतिशत स्कूल में मध्याह्न भोजन की खरीदारी करने में शिक्षक हस्तक्षेप करते हैं। मध्याह्न भोजन की सामग्री खरीदारी संयोजिका को करने दें। संयोजिका को शिक्षक द्वारा डराना व धमकाना बंद किया जाए।


