शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च निकाल दिया संदेश

सिटी रिपोर्टर | बोकारो आगामी चास नगर निगम चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से चास थाना क्षेत्र में बुधवार को फ्लैग मार्च निकालकर पुलिस ने शक्ति प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने की। इस दौरान चास थाना के अलावा चास मु., पिंड्राजोरा, चंदनकियारी सहित अन्य थानों की पुलिस टीम शामिल रही। फ्लैग मार्च महावीर चौक से निकाला गया, जो धर्मशाला मोड़ से मेनरोड तक का भ्रमण किया गया और लोगों को शांतिपूर्ण तरीके से मतदान करने की अपील किया गया। एसडीपीओ ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं है। लोग निश्चित होकर मतदान करने के लिए निकले और बेहिचक अपने मत का उपयोग करें। इस दौरान लोगों ने अपने-अपने घरों से बाहर निकलकर पुलिस बल की मौजूदगी को देखा और सुरक्षा को लेकर संतोष व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *