बोकारो | कुशवाहा पंचायत परिषद की ओर से 20 फरवरी को पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर बुधवार को महुवार में समीक्षा बैठक हुई। अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रामवल्लभ महतो ने की। बैठक में केंद्रीय कमिटी एवं विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष उपस्थित रहे। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 फरवरी को विस्थापित स्टेडियम महुवार में आयोजित होने वाले बोकारो कुशवाहा पारिवारिक मिलन समारोह को भव्य एवं सफल बनाया जाएगा। समारोह की सफलता के लिए महुवार, चैताटांड़, चिटाही, करमाटांड़, रानीपोखर, रामडीह में संपर्क अभियान चला।


