शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान रथ बोकारो पहुंचा

बोकारो | अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान रथ पटना से प्रस्थान करते हुए नालंदा, नवादा, कोडरमा, हजारीबाग, गुमला, लोहरदगा, रांची, रामगढ़ के गोला, पेटरवार, जैनामोड़ होते हुए बोकारो पहुंचा। रथ के साथ अमर शहीद जगदेव प्रसाद जागरण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संत कुमार सिंह और स्थानीय लोगों ने कुशवाहा भवन चास स्थित शहीद जगदेव प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कहा कि अमर शहीद जगदेव प्रसाद के विचारधारा को जन-जन तक प्रचार प्रसार करने का काम किया जा रहा है। आज भी शहीद जगदेव प्रसाद के विचारधारा प्रासंगिक हैं। मौके पर दीनदयाल सिंह कुशवाहा, अजय कुमार सिंह, रामविलास प्रसाद, संजय शान, कुंवर प्रसाद सिंह, सुनिल गांधी, राजगृही सिंह, सुनिल प्रसाद, अरविन्द मेहता आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *