बोकारो की पूजा गयाजी से बरामद, शादी कर प्रेमी के साथ थी

बोकारो | बीएस सिटी थाना क्षेत्र की सेक्टर-2बी से पांच दिन से लापता 23 वर्षीय पूजा को पुलिस ने बिहार के गयाजी से खोज निकाला है। वह 13 फरवरी को बिना बताएं घर से चली गई थी। इस दौरान परिजनों ने उसके प्रेमी पर भगाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए सिटी थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 18 फरवरी को बिहार के गयाजी जिले के थाना क्षेत्र सिविल लाइन से पूजा को बरामद किया गया। इस संबंध में सिटी पुलिस ने कहा कि बरामदगी के बाद पूजा से पूछताछ की गई। पूजा ने बताया कि सोशल मी​िडया के के माध्यम से गयाजी निवासी आकाश कुमार नामक युवक से उसकी दोस्ती हुई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली तो वह उससे मिलने के लिए चली गई। प्रेमी से मिलने के बाद उसने अपनी मर्जी से गयाजी स्थित मंदिर में शादी की और उसके साथ ही रहने लगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *