बोकारो | चास नगर निगम के मेयर प्रत्याशी गजेंद्र प्रसाद हिमांशु ने चुनाव प्रचार के क्रम में बुधवार को रोड शो का आयोजन किया। हिमांशु का यह रोड शो आवासीय कार्यालय वार्ड 11 कैलाश नगर से प्रारंभ हुआ, जहां से हजारों समर्थकों के साथ रोड शो करते हुए हिमांशु आगे बढ़े। उन्होंने कैलाश नगर, भूंजा कॉलोनी, अंसारी मोहल्ला, मुस्लिम मोहल्ला, बाउरी टोला, मछली पट्टी, मेन रोड, साहू मार्केट, सदर बाजार, भालोटिया गली होते हुए रामनगर कॉलोनी के बाद आवासीय कार्यालय पहुंचा। यहां सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जगह-जगह पर जनता ने आगे आकर मेयर प्रत्याशी हिमांशु का फूल मालाओं से स्वागत किया। जैसे-जैसे रोड शो आगे बढ़ता गया, हिमांशु के समर्थन में लोगों का हुजूम भी बढ़ता चला गया और हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए।


