निकाय चुनाव में प्रतिनियुक्त कर्मियों के मतदान पर संशय, अभी तक निर्णय नहीं

नगर निगम और फुसरो नगर परिषद चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई है, लेकिन चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों के मतदान को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। ऐसे में सैकड़ों कर्मियों के मताधिकार से वंचित होने की आशंका जताई जा रही ही है। कारण चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों के लिए पूर्व की तरह डाक मतपत्र की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है। साथ ही राज्य चुनाव आयोग की ओर से जारी आरओ की हैंडबुक में भी डाक मतपत्र या चुनाव ड्यूटी प्रमाण पत्र से संबंधित कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में कर्मियों में असमंजस की स्थिति है। इस संबंध में जिला पंचायती राज पदाधिकारी शफीक आलम ने बताया कि अभी तक राज्य चुनाव आयोग की ओर से कर्मियों के मतदान की कोई सूचना नहीं आई है। आयोग का जैसा आदेश होगा उन अनुसार काम किया जाएगा। इधर कर्मियों का कहना है कि यदि उन्हें डाक मतपत्र या ईडीसी नहीं मिला, तो वे मतदान से वंचित रह जाएंगे। वोटिंग के दिन प्रत्याशियों के शिविर में पोस्टर-बैनर लगाने पर रोक निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके अनुसार, मतदान केंद्र के 100 मीटर की परिधि में स्थापित किसी भी शिविर में अनावश्यक भीड़ एकत्र होने नहीं दी जाएगी। इसका उद्देश्य प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच संभावित तनाव या विवाद की स्थिति को रोकना है। निर्देश में यह भी कहा गया है कि प्रत्याशियों द्वारा लगाए जाने वाले शिविर पूरी तरह साधारण होंगे। वहां किसी प्रकार के बैनर-पोस्टर, चुनाव चिह्न या अन्य प्रचार सामग्री का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *