समीक्षा बैठक : धनबाद प्रमंडल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मियों को किया सम्मानित

सिटी रिपोर्टर | बोकारो भारतीय डाक विभाग द्वारा सेक्टर-4 स्थित बुद्ध विहार में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि राम विलास चौधरी ने की। वरिष्ठ डाक अधीक्षक रूपक कुमार सिन्हा ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र व पौधा भेंटकर सम्मानित किया। वहीं कुमार अनूप उप डाक अधीक्षक ने अमित कुमार डीडीएम का अभिवादन किया। मुख्य अतिथि चौधरी ने धनबाद प्रमंडल में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मियों को सम्मानित करते हुए डाक जीवन बीमा, बचत खाता, आवर्ती जमा खाता, भविष्य निधि खाता, सुकन्या समृद्धि खाता, एमआईएस खाता, राष्ट्रीय बचत पत्र, किसान विकास पत्र, सीनियर सिटीजन खाता, आईपीपी डिजिटल अकाउंट, पासपोर्ट सेवा,आधार अपडेट सहित अन्य सेवाओं की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ डाक अधीक्षक रूपक कुमार सिन्हा ने कहा कि भारतीय डाक की डाक जीवन बीमा एवं ग्रामीण डाक जीवन बीमा देश की सबसे पुरानी और विश्वसनीय बीमा योजनाओं में से एक है, जिसे जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। इस दौरान डाक सहायक ग्रुप में रामदास को प्रथम पुरस्कार, पोस्टमैन ग्रुप में मनोज तिवारी को प्रथम पुरस्कार, जीडीएस ग्रुप में केशव कुमार को सम्मानित किया गया तथा डायरेक्ट एजेंट ग्रुप में राम मिश्रा को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। इसके अलावा अन्य कर्मियों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अभिजीत रंजन, अमित कुमार, संतोष कुमार, देवेंद्र कुमार, पूरंजय कुमार, रामचरण उरांव, देवी प्रसाद, रंजन कुमार, तिलक, भारत कुमार, स्नेहा, पूजा, प्रिया, अंकित, सुलेखा, पूनम दुबे, अंजलि आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *