धर्मपुरा में बाथरूम में मिला युवक का शव, परिजनों ने ओवरडोज से मौत का जताया शक

भास्कर न्यूज | लुधियाना धर्मपुरा इलाके में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक बाथरूम में नहाने के लिए गया था, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं निकला। दरवाजा तोड़कर देखने पर वह अंदर बेसुध पड़ा मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चिंटू के रूप में हुई है, जो इलाके में मीट की दुकान चलाता था। परिजनों के अनुसार चिंटू दोपहर के समय घर के बाथरूम में गया था। काफी समय बीतने के बाद जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो परिवार को शक हुआ। दरवाजा खटखटाने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने दरवाजा तोड़ा, जहां चिंटू जमीन पर गिरा हुआ था। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार का कहना है कि चिंटू कई वर्षों से नशे का आदी था। उसे नशा छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र भी भेजा गया था। इलाज पर काफी पैसा खर्च किया गया, लेकिन कुछ समय ठीक रहने के बाद वह फिर नशे की गिरफ्त में चला गया। परिजनों ने आशंका जताई है कि नशे की ओवरडोज के कारण ही उसकी मौत हुई है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *