पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई तकनीकी समझ

लुधियाना। आर्य कॉलेज गर्ल्स सेक्शन के कंप्यूटर विज्ञान विभाग द्वारा ‘आधुनिक जीवन में कंप्यूटर’ विषय पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए कंप्यूटर की उपयोगिता, डिजिटल सुरक्षा और तकनीक के बढ़ते प्रभाव को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में गौरी चंद्रा ने पहला, कुनिका ने दूसरा और जसप्रीत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि खुशी और निरल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। एसीएमसी के सचिव डॉ. एस.एम. शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. सूक्ष्म आहलूवालिया ने छात्राओं को तकनीक का समझदारी से उपयोग करने की प्रेरणा दी। प्रभारी डॉ. ममता कोहली ने विजेताओं को बधाई दी। आयोजन प्राध्यापिका श्वेता शर्मा के मार्गदर्शन में हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *