महाआरती के बाद सोसाइटी ने भंडारा लगाया

लुधियाना| महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर फिरोजपुर रोड स्थित सर्किट हाउस के समीप भोले की फौज करेगी मौज वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा एक विशाल लंगर का आयोजन किया गया। संस्था के सदस्यों ने सेवा भावना का परिचय देते हुए देर रात तक हजारों की संख्या में पहुंची संगतों को गर्म दाल-परांठे, खीर और विभिन्न व्यंजनों का प्रसाद वितरित किया। भंडारे के समापन पर भगवान भोलेनाथ की भव्य महाआरती की गई। इस सेवा कार्य को सफल बनाने में सोसाइटी के प्रमुख सदस्य दीपक कुमार, विनय, हनी, सुनीता, कमल, साक्षी, मयंक और पूजा सहित अन्य सेवादारों ने विशेष योगदान दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *