जमशेदपुर में महिलाओं का शराब दुकान के खिलाफ आक्रोश:धरना-प्रदर्शन कर दुकान बंद कराया, कहा- नशेड़ियों से महिलाएं और बच्चियां असुरक्षित

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में स्थित हलुदबानी के नमोटोला में स्थानीय महिलाओं ने अंग्रेजी शराब दुकान को जबरन बंद करा दिया। महिलाओं ने दुकान के सामने धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। स्थानीय महिलाओं का कहना है कि शराब दुकान से क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है। नशे में धुत लोग महिलाओं और लड़कियों से छेड़छाड़ करते हैं। रात में शराब पीकर मारपीट और गाली-गलौज का माहौल बन जाता है। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने बताया कि उन्होंने कई बार डीसी और उत्पाद अधीक्षक को दुकान को दूसरी जगह स्थानांतरित करने की लिखित शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रशासन की उदासीनता से नाराज होकर महिलाओं ने शुक्रवार को दुकान बंद करा दी। उत्पाद अधीक्षक ने नहीं दिया जवाब महिलाओं ने चेतावनी दी है कि वे इस स्थान पर दोबारा शराब दुकान नहीं खुलने देंगी। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे उग्र आंदोलन करेंगी। इस मामले में उत्पाद अधीक्षक विमल लकड़ा से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *