बिजली पोल नहीं, लकड़ी के खंभे के सहारे चल रहा काम

बालोद| नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत आमापारा वार्ड नंबर 12 के रहवासी पिछले 14–15 वर्षों से पक्के बिजली पोल की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इस ओर ध्यान नहीं दिया गया है। वर्तमान में लकड़ी के खंभे के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है, जिसका लंबे समय से उपयोग किया जा रहा है। बरसात के मौसम में जमीन गीली हो जाने के कारण लकड़ी का खंभा गिरने का खतरा बना रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *