बालोद| शहर स्थित शासकीय आईटीआई के आसपास सफाई व्यवस्था बदहाल नजर आ रही है। मुख्य मार्ग और किनारों पर प्लास्टिक के गिलास, पानी के पाउच और झिल्ली बिखरे पड़े हैं। आईटीआई के आसपास ठेले और खोमचे संचालित हो रहे हैं, जहां से सामग्री खरीदने के बाद लोग उपयोग की गई प्लास्टिक सामग्री सड़क किनारे ही फेंक देते हैं। नियमित सफाई कराने और प्लास्टिक कचरे के उचित निस्तारण की व्यवस्था किया जाए ताकि शिक्षण संस्थान के आसपास स्वच्छ वातावरण बना रहे।


